राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » अरब लीग प्रमुख से मिले राहुल गाँधी (Rahul Gandhi Arab League Misra)
Feedback Print Bookmark and Share
 
मिस्र की यात्रा पर आए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अरब लीग प्रमुख अम्र मूसा से मुलाकात की। पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया के हालात पर चर्चा की है।

राहुल ने बुधवार को अम्र मूसा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने फिलिस्तीन और इसराइल के ताजा घटनाक्रम और शांति वार्ता पर चर्चा की।

अरब लीग के अनुसार दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर ओबामा सरकार का रुख दो राष्ट्र हल से भागने की इसराइल की कोशिश पर चर्चा की।

पार्टी ने कहा कांग्रेस सांसद ने विकास हासिल करने, गरीबी से लड़ने, शिक्षा के प्रसार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता की जानकारी दी।

बाइस सदस्यों पर आधारित अरब लीग का गठन 1946 में अरब राष्ट्रों के बीच निकट संबंध बनाने और अपनी स्वतंत्रता एवं संप्रभूता अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से सहयोग करने के लिए किया गया था।

राहुल ने प्रतिष्ठित काहिरा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रिश्ता बढ़ाने पर बल दिया। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें