अमेरिका में एक बिल्ली में एच1एन1 के संक्रमण का मामला सामने आया है। पशु स्वास्थ्य और संघीय अधिकारियों ने बिल्ली में संक्रमण की पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बताया कि बिल्ली का पिछले सप्ताह उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। (भाषा)
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के प्रवक्ता टॉम स्किनर ने कहा-हम जानते हैं कि पशुओं में यह हो सकता था। हालाँकि ऐसा पहली बार हुआ है कि संक्रमण बिल्लियों और कुत्तों में फैल गया।
बिल्ली का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. ब्रेट ने कहा कि बिल्ली जिस घर में रहती थी, उस घर के दो सदस्यों में पहले फ्लू के लक्षण दिखे थे।