वॉशिंगटन (भाषा), गुरूवार, 5 नवंबर 2009( 11:09 IST )
FILE
अमेरिका के एक थिंक टैंक ने कहा है कि भारत एक क्षेत्रीय सैन्य शक्ति के रूप में उभरा है और अब वह वैश्विक फौजी ताकत बनने की तरफ अग्रसर है।
अमेरिकी आर्मी डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के स्ट्रेटेजिक स्टीडज इंस्टीट्यूट के ब्रायन हेंड्रिक के पत्र ‘इंडियाज स्ट्रेटेजिक डिफेंस ट्रांसफॉरमेशन’ में भारत के एक क्षेत्रीय शक्ति से भविष्य की वैश्विक सैन्य ताकत के रूप में उभार पर व्यापक नजरिया प्रस्तुत किया गया है। पत्र बुधवार को जारी किया गया।
एसएसआई के निदेशक डगलस लवलेस ने पत्र में लिखा है-भारत का रक्षा प्रतिष्ठान अप्रत्याशित रूप से परिवर्तित हो रहा है। वह अपनी सेना का आधुनिकीकरण करने के साथ-साथ अमेरिका तथा अन्य देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी तलाश रहा है। इसके अलावा वह हिन्दी महासागर और उसके पार भी अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।