राष्ट्रपति चुने जाने के करीब एक साल बाद बहुत कम ही अमेरिकी आश्वस्त है कि ओबामा ने समस्याओं को हल कर वस्तुस्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन किया है। एक नए सर्वे में उनकी लोकप्रियता केवल 53 फीसदी है।
अमेरिकी सर्वे एजेंसी ‘गैलप’ ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद लोकप्रियता के मामले में राष्ट्रपतियों की सूची में ओबामा सबसे निचले पायदान पर हैं।
सर्वे के मुताबिक बहुत कम ही लोगों को आशा है कि ओबामा अपने प्रशासन के समक्ष मौजूद समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। बहुत कम ही लोगों को उम्मीद है कि वे राजनीतिक खाइयों को दूर और संघीय खर्च पर लगाम लगा पाएँगे।
दो तिहाई लोगों ने कहा है कि देश के समक्ष कई वर्षों से मौजूद चुनौतियों को लेकर देश में और अधिक विभाजन है। बीते नवंबर माह में लोकप्रियता में जो कमी थी वह और 11 अंक बढ़ गई है। (भाषा)