राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » नाइजीरिया में उग्रवादियों को रोजगार (Jobs for reformed militants in Nigeria)
Feedback Print Bookmark and Share
 
नाइजीरिया की सरकार ने तेल बहुल नाइजर डेल्टा क्षेत्र के हथियार त्याग चुके उग्रवादियों को मंगलवार को एक बैठक में रोजगार और पर्याप्त मुआवजा देने का आश्वासन दिया। यह बैठक पूर्व उग्रवादियों के पुनर्वास के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

नाइजर डेल्टा के मंत्री उफोट एकेटे ने बैठक में पूर्व विद्रोहियों से कहा ‘मैं माफी कार्यक्रम स्वीकार करने के लिए आपको बधाई देता हूँ। मेरे मंत्रालय का दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि कौशल संबंधी विकल्प आप लोगों में से जिन्होंने चुना है उन्हें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार मिले।’

दस हजार से भी अधिक पूर्व तेल विद्रोहियों ने हाल ही में नाइजीरिया की संघीय सरकार से माफी मिलने के बाद अपने हथियार त्याग दिए। ये विद्रोही बरसों से नाइजर डेल्टा क्षेत्र में सक्रिय थे। एकेटे ने उन्हें‘पर्याप्त’मुआवजा दिए जाने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हाल ही में एक रोजगार मेला लगाया गया जिसमें रोजगार देने वालों ने बताया कि वे कौशल संबंधी रोजगार के इच्छुक पूर्व उग्रवादियों के लिए क्या कर सकते हैं। पूर्व उग्रवादी कमांडरों तथा पूर्व लड़ाकों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य माफी कार्यक्रम के बाद उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराना था।
संबंधित जानकारी खोजें