वॉशिंगटन (वार्ता) , बुधवार, 4 नवंबर 2009( 07:36 IST )
FILE
अमेरिका में एचवनएनवन फ्लू के वैक्सीन की कमी से राष्ट्रपति बराक ओबामा खासे दुखी हैं।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने बताया कि ओबामा देश में स्वाइन फ्लू के वैक्सीन की कमी से खासे दुखी हैं।
गिब्स ने बताया कि वैक्सीन की कमी के बावजूद इस समस्या से निबटने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहें हैं इसलिए इसको लेकर ज्यादा चिंतित होने जैसी कोई बात नहीं है।