वॉशिंगटन (भाषा) , मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 19:43 IST )
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मछली की तरह तैरने वाला एक रोबोट विकसित किया है जो भूतल की स्थितियों की सटीक सूचना देगा।
मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि रोबोटिक मछली विकसित पदार्थों का उपयोग करेगी और एक सुसंगत डेटा देगी जो पहले मुमकिन नहीं था।
युनिवर्सिटी की शियाबो तान और एलेना लिचमैन ने कहा कि जमीन के नीचे की स्थितियों के बारे में एक ज्यादा मुकम्मल तस्वीर पेश करने के लिए ये डेटा बहुत आवश्यक हैं।