पॉप स्टार काइली मिनॉग की दिलकश आवाज के दीवाने तो बहुतेरे होंगे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अंत:वस्त्रों की एक कंपनी के विज्ञापन में आकर तो गजब ही ढा दिया। ऑनलाइन विज्ञापनों में इसे सबसे ज्यादा देखे जाने का खिताब मिला है।
कॉन्टैक्टम्यूजिक की मानें तो यू ट्यूब पर महिलाओं के अंत:वस्त्रों के इस विज्ञापन को 35 करोड़ से ज्यादा बार हिट किया गया।
ब्राजील के फुटबॉलर रोनाल्डीनो का नाइके वाला विज्ञापन भी इस सूची में दूसरे पायदान पर रहा। उसे पाँच करोड़ बार देखा गया।