न्यूयॉर्क (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 12:14 IST )
FILE
गाना है प्यार हुआ इकरार हुआ... लेकिन सोशलाइट पेरिस हिल्टन की पार्टी में यह मुखड़ा कुछ यूँ बना प्यार हुआ, तकरार हुआ..।
हुआ यूँ कि पार्टी की हसीन शाम को पेरिस अपने ब्वॉयफ्रैंड रेनहार्ड के साथ मजे कर रही थीं, लेकिन शाम ढलते-ढलते यह प्यार तकरार में बदल गया और दोनों ने खूब झगड़ा किया।
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 28 साल की हिल्टन और उनके प्रेमी में इतना झगड़ा हुआ कि बेसबॉल खिलाड़ी ने हिल्टन का मोबाइल चलती कार से बाहर फैंक दिया।
वहाँ मौजूद लेंसमैन रेमन आल्वीस की सुनिए, वे गुस्से में पागल हो रही थीं। रेन उसे थामने की कोशिश कर रहा था और कह रहा था-रिलैक्स... रिलैक्स।