वॉशिंगटन (भाषा), सोमवार, 2 नवंबर 2009( 13:19 IST )
FILE
शरीर पर चढ़ी चर्बी आपके साथी को आपसे दूर ले जा सकती है। एक नए शोध में कहा गया है कि शरीर का मोटापा शारीरिक संबंधों पर बुरा असर डालने वाले सबसे अहम कारकों में से एक है।
जेम्स कुक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फ्रांसिस क्विर्क के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक शोध में कहा गया है कि मोटापा व्यक्ति के यौन संबंधों को खत्म कर सकता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार कई जैविक और भौतिक कारकों के कारण यौन सक्रियता में कमी आ सकती है। प्रो. क्विर्क ने कहा जरूरत से ज्यादा वजन यौन जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक ज्यादातर लोग विपरीत लिंग के शरीर के कुछ खास आकार की ओर ही आकर्षित होते हैं।