बगदाद (भाषा), सोमवार, 26 अक्टूबर 2009( 16:03 IST )
इराक की राजधानी में हुए बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 155 हो गई है। इराक के अस्पतालों और पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
बगदाद में रविवार को हुए घातक विस्फोटों में 500 से भी ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि विस्फोट दो सरकारी इमारतों कानून मंत्रालय और बगदाद प्रांतीय सरकार की इमारत को निशाना बना कर किए गए। हमले में मारे गए लोगों में दर्जनों शासकीय अधिकारी शामिल हैं।