पेरिस (भाषा) , शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009( 11:34 IST )
फ्रांस में परिवारवाद के गंभीर आरोपों के बीच घिरे राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के पुत्र ने एक प्रमुख व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से खुद को अलग कर लिया है।
राष्ट्रपति के पुत्र जीन सरकोजी ने कहा कि परिषद में शामिल के लिए प्रयास करते लेकिन पक्षपात के आरोपों के कारण उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।
सरकोजी ने कहा‘मैं ऐसी जीत हासिल नहीं करना चाहता, जिस पर लोगों को संदेह हो।’उल्लेखनीय है कि सरकोजी की उम्मीदवारी से कंजरवेटिव पार्टी के भीतर भी आपत्ति उठनी शुरु हो गई थी।
लोगों का आरोप था कि मात्र 23 साल के युवक जिसने अभी अपनी कानून की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है, वह इतने उँचे पद के लिए उपयुक्त नहीं है।