राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » हाथ के इशारे पर होगा बम निष्क्रिय! (Robot)
Feedback Print Bookmark and Share
 
भले ही आप इसे विज्ञान के विकास की कोई कहानी समझ लें, लेकिन यह सच है कि वैज्ञानिक एक ऐसा रोबोट तैयार करने में लगे हुए हैं, जो उपकरणों से लैस दस्ताने पहने हुए हाथों की गतिविधियों की नकल करते हुए बम को निष्क्रिय कर देगा।

इसका इस्तेमाल ब्रिटेन में युद्धक्षेत्र में सड़क पर छिपाए गए बमों को निष्क्रिय करने के लिए किया जा सकेगा।

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बम निरोधक सैनिक एक साइबर दस्ताना पहनेंगे, जो एक रोबोट से जुड़ा होगा। यह रोबोट उनके हाथ की गतिविधियों का अनुसरण करते हुए किसी विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर देगा।

इस उपकरण में 20 अत्यंत छोटे मोटर लगे होंगे और यह इतना अधिक संवेदनशील होगा कि किसी कोमल फल तक को बिना खरोंच के साथ इधर-उधर कर सकता है।

‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ ने सेना के एक सूत्र के हवाले से बताया कि इसके फायदे बहुत हैं और कई लोग इस उपकरण को लेकर बहुत अधिक उत्साहित हैं। दुनिया में बमों को निष्क्रिय करना सबसे अधिक जोखिम भरे कामों में से एक है।

इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने ‘द शेडो’ रोबोट कंपनी द्वारा बनाए गए ‘रोबो हैंड’ नाम के उपकरण की छह माह पहले जाँच शुरू कर दी थी। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में अगले साल यथाशीघ्र इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
संबंधित जानकारी खोजें