राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » ‘डैडी.. आपको नोबेल शांति पुरस्कार मिला है’ (Daddy, you won Noble prize)
Feedback Print Bookmark and Share
 
व्हाइट हाउस और अमेरिकी मीडिया की तरह ही बराक ओबामा की पुत्रियाँ भी उस समय आश्चर्यचकित रह गईं जब ओसलो में नोबेल समिति ने अमेरिकी राष्ट्रपति को वर्ष 2009 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की।

बहरहाल, अमेरिका के 48 वर्षीय राष्ट्रपति की पुत्रियों के लिए इस दिन का एक और महत्व यह है कि यह उनके पालतू श्वान ‘बो’ का जन्मदिन भी है।

ओबामा के शीर्ष सहयोगी ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि क्या होने वाला है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने खुद यह खबर राष्ट्रपति को दी क्योंकि वह तब सुबह छह बजे से ठीक पहले सोकर उठे थे।

राष्ट्रपति के ‘चीफ ऑफ स्टॉफ’ रेहम इमेन्युएल के हवाले से कहा गया है कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई, बिल्कुल भी नहीं।

व्हाइट हाउस के अंदर रोज गार्डन में संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें आश्चर्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुझे जब यह खबर मिली, तो मालिया मेरे पास आईं और बोली, ‘डैडी, आपको नोबेल शांति पुरस्कार मिला है और यह बो का जन्मदिन भी है।’ इसके बाद साशा ने कहा कि साथ ही, हमारे लिए तीन दिन का सप्ताहांत भी आ रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें