राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » बराक ओबामा को शांति का नोबेल (Barak Obama Gets nobel prize of peace)
Feedback Print Bookmark and Share
 
-वेबदुनिया न्यू
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को वर्ष 2009 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। नोबल पुरस्कार समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। ओबामा के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में 200 उम्मीदवार शामिल थे।

ओबामा को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच सहयोग को मजबूती देने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। वुड्रो विल्सन के बाद नोबल पुरस्कार हासिल करने वाले बराक ओबामा अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति हैं।

उल्लेखनीय है कि बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं। दुनियाभर में शांति कायम करने के प्रयास, मुस्लिम देशों के बीच अमेरिका की छवि अच्छी बनाने और परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर भी वे हमेशा सुर्खियों में रहे।

4 जनवरी 1961 को हवाई में जन्मे बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले तक ओबामा इलिनोइस से यूएस के सीनेटर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी और हार्वड लॉ स्कूल से स्नातक ओबामा ने शिकागो में रहकर सिविल राइट्स अटॉर्नी के रूप में भी काम किया है। इस दौरान उन्होंने शिकागो लॉ स्कूल में 1992 से 2004 तक संवैधानिक कानून की तालीम भी दी। अपनी कानून की पढ़ाई पूरी करने से पहले वे शिकागो में ही कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर भी थे।

ओबामा बतौर 1997 से 2004 के बीच इलिनोइस से तीन बार सीनेटर चुन कर आए। मार्च 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ओबामा को देश की नजरों में चढ़ने का मौका दिया। जुलाई 2004 में आयोजित डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन ओबामा के सार्वजनिक जीवन का पहला जनसंवाद था। यहीं से इस अमेरिकी अफ्रीकी शख्सियत ने लोगों के बीच अपनी असली उपस्थिति का आभास करवाया। इसी साल ओबामा इलिनोइस के इतिहास में सबसे ज्यादा मतों से यूएस सीनेट के लिए निर्वाचित हुए।

ओबामा पर विशेष सामग्री पढ़ें
संबंधित जानकारी खोजें