स्लमडॉग मिलियनेयर से मशहूर हुई फ्रीडा पिंटो और देव पटेल की जोड़ी भले ही दुनिया के सामने अपने रिश्तों को लेकर खामोशी ओढ़ लेती है, लेकिन उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जा सकता है।
स्लमडॉग में चायवाले की भूमिका से सारी दुनिया में मकबूल हुए देव पूरी तरह से फ्रीडा की मोहब्बत में डूबे हुए हैं।
डेली मेल की खबरों पर यकीन करें तो कल रात उन दोनों को एक जौहरी की दुकान से एक-दूसरे का हाथ थाम कर निकलते देखा गया।
मिनी स्कर्ट पहनी हुई फ्रीडा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और काले रंग की शूट में पटेल तो मानो छबीले ही लग रहे थे।