राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » अमेरिका सरकार ही थी 9/11 के पीछे-चार्ली (Bush Government was behind 9/11)
 
हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से 9/11 हमलों की दोबारा जाँच करने को कहा है। शीन का मानना है कि हमलों के पीछे बुश सरकार का ही हाथ था।

टेलीग्राफ ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार शीन ने अपना यह दावा अपनी शॉर्ट फिल्म ‘20 मिनट्स विद द प्रेसीडेंट’ के माध्यम से किया है, जिसे उन्होंने हमलों की आठवीं बरसी पर सार्वजनिक किया।

अभिनेता ने फिल्म के बाद ओबामा के नाम संबोधन का एक वीडियो भी बनाया है, जिसे उन्होंने यूट्यूब पर पोस्ट किया है। शीन ने दावा किया है कि 9-11 की आधिकारिक कहानी एक बहुत बड़ा झूठ था।

अमेरिकी टीवी के सबसे ज्यादा महँगे सितारों में शामिल शीन ने कहा कि हमलों की जाँच के लिए बनाया गया आयोग सिर्फ लीपा-पोती करने के लिए था। उन्होंने दावा किया कि हमला हमारे संविधान और अधिकारों के अधिनियम को व्यवस्थित तौर पर विखंडित करने का एक बहाना मात्र था।

अभिनेता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बुश का प्रशासन हमलों के पीछे था, जिसे इसके बाद इराक युद्ध को न्यायसंगत ठहराने का एक कारण मिल गया था। शीन ने यह भी संकेत दिया कि 9-11 तक ओसामा बिन लादेन भी सीआईए के साथ काम कर रहा था।

शीन ने ऐसे अन्य अमेरिकी नागरिकों से भी सच जानने की माँग करने का निवेदन किया, जिन्हें जाँच के बारे में संदेह है।
संबंधित जानकारी खोजें