लंदन (भाषा) , शुक्रवार, 11 सितंबर 2009( 19:39 IST )
लड़कियों और महिलाओं की नजर में और आकर्षक दिखना हो तो ह्यूज हेफनर का रास्ता आजमा कर देखिए।
एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि सुंदर महिलाओं का साथ पुरुष के आकर्षण को बढ़ा सकता है।
‘डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक इसे ‘ह्यूज हेफनर सिंड्रोम’ करार देते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि खूबसूरत महिलाओं का साथ पाकर किसी बदसूरत आदमी के चेहरे पर भी चमक पैदा हो जाती है क्योंकि उसे लगता है उसे देखकर दूसरी महिला यह सोच सकती है कि इस आदमी में छुपी हुई प्रतिभा है, जो सामने दिखाई नहीं देती।
प्लेब्वॉय मैगजीन के 83 वर्षीय मालिक हेफनर ने अपनी युवावस्था में अपनी तीन खूबसूरत महिला मित्रों से गलबहियाँ करते हुए अनेक फोटो खिंचवाई थीं। उनका दावा था कि उन्हें अन्य अनेक सुंदर लड़कियों की तरफ से प्रस्ताव मिले थे।
समान लिंग का सुंदर मित्र होने का विपरीत असर पड़ता है और साथ होने पर व्यक्ति ज्यादा बदसूरत दिखने लगता है।
शोधकर्ताओं ने माना कि फोटो के आधार पर किसी पुरुष के आकषर्ण के बारे में पूछे जाने पर महिला ने कहा कि अकेले होने के मुकाबले पुरुष जब खुद से ज्यादा खूबसूरत महिला के साथ होता है तो वह बेहतर दिखाई देता है।