जब ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ कोट्स’ के पन्ने पलटेंगे तो वहाँ आपको हॉलीवुड की मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन के बोल भी दिखाई पड़ेंगे।
जी हाँ, अपने फिलॉस्फिकल कोटेशन्स यानी दार्शनिक उद्धरणों की मदद से हिल्टन ने अपना नाम ‘ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ कोट्स’ में दर्ज करा लिया है।
इस उपलब्धि के बाद अब हिल्टन मशहूर दार्शनिक कनफ्यूशियस और ऑस्कर वाइल्ड की श्रेणी में आ गयी हैं।
‘डेलीमेल ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक उनके कोट‘ड्रेस क्यूट व्हेयरएवर यू गो, लाइफ इज टू शॉर्ट टु ब्लेंड इन’ यानी जहाँ भी जाएँ बेहतरीन पहनावा अपनाएँ क्योंकि खुद को बेहतर दिखाने को यह जिंदगी काफी छोटी है।
हिल्टन के इस कोट को कनफ्यूशियस और ऑस्कर वाइल्ड के कोट्स के पास ही जगह दी गयी है।