इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बरुलुस्कोनी ने माना कि खूबसूरत महिलाएँ उन्हें दीवाना बना लेती हैं।
उनका यह भी कहना है कि हाल में सुर्खियां बने सेक्स प्रकरण का उनकी लोकप्रियता की रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बरुलुस्कोनी ने कहा कि दो समाचार पत्रों में एक उद्योगपति से पूछताछ के कुछ अंशों के प्रकाशन के बाद उन पर‘तेज हमले’हुए हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपी इस उद्योगपति ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित पार्टियों के लिए वह वेश्याएँ ले कर आया था।
अपनी पार्टी के युवाओं के एक समूह से कल राजनीतिक मुलाकात के दौरान 72 वर्षीय अरबपति बरुलुस्कोनी ने कहा कि उनकी लोकप्रियता की रेटिंग 68.4 फीसदी है।
बलरुस्कोनी ने खुद को तीसरे व्यक्ति की तरह पेश करते हुए कहा‘सिल्वियो बरुलुस्कोनी की लोकप्रियता आर्थिक संकट के दौर में, उस पर हो रहे हमलों के बावजूद बरकरार है।’
बलरुस्कोनी ने हँसते हुए कहा‘मुझे लगता है कि इतालवी नागरिक खुद को मुझमे देखते हैं। मैं उनमें से एक हूँ, मैं गरीब हूँ, मैं भी उन्हीं बातों में दिलचस्पी लेता हूँ जिसमें वह लेते हैं, मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है, मैं मुस्कुराता हूँ, मैं दूसरों को.. खास कर खूबसूरत महिलाओं को प्यार करता हूँ।’
‘कोरिएरे देला सेरा’और‘ला स्टैम्पा’ने कल प्रकाशित अपनी खबरों में कहा था कि उद्योगपति गियानकालरे तारान्तिनी , बरुलुस्कोनी के रोम और सारदिनिया स्थित आवासों पर सितंबर 2008 से जनवरी 2009 के बीच आयोजित 18 पार्टियों में 30 वेश्याएँ लेकर आया था।