राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | चंद्र अभियान
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » पेंट पहनने पर महिला पत्रकार पर जुर्माना! (Lubna may be flogged)
 
पतलून पहनने के मामले में सूडान की महिला पत्रकार लुब्ना अहमद अल हुसैन कोड़े पड़ने की सजा से बच गईं, लेकिन इसकी बजाय अदालत ने उन पर 200 अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड लगा दिया।

लुब्ना ने फोन कहा कि मैं भुगतान नहीं करूँगी। इसकी बजाय मैं कारावास में जाऊँगी। बहरहाल, उनके वकीलों ने कहा कि वे पत्रकार को भुगतान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

अदालती सुनवाई से मीडिया को दूर रखा गया था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अदालत ने फैसला दिया कि अगर लुब्ना अर्थदंड का भुगतान करने में नाकाम रहती हैं तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। सूडान के कानून के मुताबिक उन्हें इस मामले में 40 कोड़े पड़ने की सजा हो सकती थी।
संबंधित जानकारी खोजें