ब्रिटिश पुलिस ने कैलिफोर्निया के पूर्व पादरी पर आरोप लगाया है कि उसने ब्रिटेन में 1959 से 1983 तक अपने सेवा काल में बच्चों का यौन शोषण किया।
जेम्स रॉबिन्सन 1985 में कैलिफोर्निया चला गया था। बीबीसी के एक कार्यक्रम के बाद उसे जनवरी में 71 वर्ष की आयु में गिरफ्तार कर लिया गया।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि रॉबिन्सन शुक्रवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुँचा। उस पर यौन शोषण के 22 आरोप हैं। रॉबिन्सन को इन आरोपों के सिलसिले में बर्मिंघम की अदालत में पेश होना है।