मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » एक साथ जन्मे आठ बच्चे रियलिटी शो में (Nadia suleman's eight children to Take part, in a reality show , that may fetch her 2.5 million US dollar)
लॉस एंजिल्स (भाषा), सोमवार, 27 जुलाई 2009( 11:23 IST )
जनवरी में एक साथ आठ बच्चों को जन्म देने वाली माँ नादिया सुलेमान ने एक यूरोपीय प्रोडक्शन हाउस से सवा करोड़ रुपए (ढाई लाख अमेरिकी डॉलर) के करार पर दस्तखत किए हैं, जिसके मुताबिक उनके बच्चे एक रियलिटी टीवी शो में भाग लेंगे।
महिला ने इससे पहले छह बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में हुए समझौतों के अनुसार सभी 14 बच्चे इस शो में भाग लेकर तीन साल तक करीब साढ़े 12 हजार रुपए (250 अमेरिकी डॉलर) हर रोज कमाएँगे।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार यूरोपीय प्रोडक्शन कंपनी आईवर्क्स ने नादिया सुलेमान के साथ करार किया है। पहले साल के प्रोडक्शन में ये बच्चे 36 दिन तक शूटिंग में भाग लेकर सवा लाख डॉलर कमाएँगे। शो की शूटिंग एक सितंबर से शुरू होगी।
दूसरे साल वे 21 दिन शूटिंग में भाग लेंगे और 75 हजार डॉलर कमाएँगे तथा तीसरे साल 14 दिन काम शूटिंग में शिरकत कर 50 हजार डॉलर की राशि कमाएँगे। यदि उन्हें इससे अतिरिक्त शूटिंग में भाग लेना पड़ा तो उसका भी उन्हें पारिश्रमिक मिलेगा। खबर के मुताबिक इस राशि को जब तक नहीं निकाला जा सकता, जब तक कि बच्चे 18 साल के नहीं हो जाते।