मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > सईद की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सईद की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद की नजरबंदी से रिहाई को चुनौती देने वाली संघीय और पंजाब सरकार की दो याचिकाओं को तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया।

न्यायालय के इस कदम ने सरकारी अधिकारियों को तकनीकी कमियों को दूर कर दोबारा याचिका दायर करने की घोषणा करने पर मजबूर कर दिया।

याचिका शनिवार को दायर की गई थी, हालाँकि न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय ने उसे पीठ तक ले जाए जाने के लिए औपचारिकताएँ पूरी नहीं की थीं। सूत्रों ने बताया कि याचिका को तकनीकी दोषों के कारण सोमवार दोपहर खारिज कर दिया गया।

उप अटॉर्नी जनरल शाह खावर ने कहा कि रजिस्ट्रार ने याचिका वापस कर दी क्योंकि उनमें सिर्फ सईद और उसके सहयोगी सेवानिवृत कर्नल नजीर अहमद की रिहाई को चुनौती दी गई थी, जो लाहौर उच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक हुई थी।

खावर के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा कि दो अन्य जेयूडी नेता आमिर हमजा और मुफ्ती अब्दुर रहमान को भी याचिका में शामिल किया जाना चाहिए था, जो वास्तविक रूप से इस मामले में शामिल हैं।

हमजा और रहमान को सईद के साथ पिछले दिसंबर में मुंबई हमलों के मद्देनजर नजरबंदी में रखा गया था। इसके बाद सभी को मई में एक न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने रिहा कर दिया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बदल रहा है पृथ्वी का उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
...ताकि वे भी गर्भवती हो जाएँ
अब आया रोबोट चूहा
पश्चिमोत्तर चीन में संघर्ष, 129 की मौत
पाक सेना के लिए भारत खतरा:मुलेन
राष्ट्रपति का विमान उतरने से रोका