हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ऑस्ट्रेलिया के कुनुनुरा जल प्रपात पर एक फिल्म की शूटिंग के कुछ दिनों बाद गर्भवती हुई थीं और उन्होंने इस प्रपात के पानी को गर्भधारण की दृष्टि से काफी प्रभावी बताया।
यह बात जानने के बाद अब सैकड़ों महिलाएँ इस स्थान पर उमड़ रही हैं। बयालीस वर्ष की उम्र में पहली बार माँ बनीं निकोल ने कहा कि फिल्म ‘ऑस्ट्रेलिया’ की शूटिंग के दौरान वे इस जल प्रपात स्थल पर तैरी थीं। उन्होंने कहा कि कुनुनुरा जल प्रपात के पानी में कुछ तो बात है।
निकोल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे गर्भवती हो जाएँगी और एक बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन इस फिल्म के दौरान ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के बाद सात बच्चे जन्मे। हम सभी ने वहाँ तैराकी की थी।
‘डेली मेल’ ऑनलाइन के मुताबिक गायक कीथ अर्बन से विवाह कर चुकीं निकोल के बारे में इस तरह की अटकलें हैं कि वे एक बार फिर गर्भवती हैं। वहीं, माँ बनने की इच्छुक महिलाओं की भीड़ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया स्थित इस जल प्रपात पर उमड़ रही है। |