मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > 'तेजी से विकसित हो रहे भारत और चीन'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
'तेजी से विकसित हो रहे भारत और चीन'
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका भले ही सैन्य महाशक्ति और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश उस गति से आगे बढ़ रहे हैं जो पहले से कहीं अधिक तेज है।

ओबामा ने ‘इतर तास रशिया टीवी’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा,‘विश्व में अमेरिका की भूमिका के बारे में कहें तो निश्चित तौर पर हम सैन्य महाशक्ति बने हुए हैं। हमारे पास अब भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन विश्व के देश अब अधिक करीब आते जा रहे हैं।’

उन्होंने कहा,‘आपके पास चीन, भारत और ब्राजील जैसे देश हैं जो कहीं अधिक विकसित हैं और पहले से कहीं ज्यादा तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका को यह पहचानना होगा कि हमारी भूमिका दुनिया पर नीति संबंधी हुक्म चलाने की नहीं, बल्कि विश्वभर के अन्य देशों के साथ भागीदार बनने की और साझा चिंताओं तथा सहमति वाले उन क्षेत्रों की पहचान करने की है जो काफी अहम हैं।’

उन्होंने कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण जलवायु परिवर्तन है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका अमेरिका और रूस, दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ओबामा ने कहा,‘अगर रूस का हिम भूक्षेत्र पूरी तरह पिघल गया तो इससे ग्रह पर मौसम भी पूरी तरह से बदल जाएगा और यह कुछ मामलों में काफी खतरनाक होगा।’ उन्होंने कहा कि कोई भी देश इस समस्या से अकेले दम पर नहीं निपट सकता।

ओबामा ने कहा, अमेरिका को कदम उठाने होंगे। चीन को कदम उठाने होंगे, रूस को भी और भारत को भी।

ओबामा ने उम्मीद जताई कि नई दुनिया में अमेरिका की भूमिका अधिक संयोजन तथा उदारवादी समझौतों में मदद करने की होगी ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक ऐसी दिशा में आगे बढ़ सके जो महज कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए अच्छी हो।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बड़े पुत्र के साथ परफॉर्म करने वाले थे जैक्सन
गाँधी, लिंकन और मंडेला मेरे हीरो-ओबामा
वियतनाम में बाढ़, तीस की मौत
पाक विमानों का तालिबान ठिकानों पर निशाना
चीन में बाढ़,15 की मौत
ईरान से यूनानी पत्रकार रिहा