‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन लंदन के ओ 2 कंसर्ट में अपने बड़े पुत्र प्रिंस के साथ परफॉर्म करने वाले थे।
जैक्सन के प्रचारक स्टुअर्ट बेकरमैन ने अमेरिकी पत्रिका से कहा कि पॉप स्टार चाहते थे कि उनके बच्चे उन्हें परफॉर्म करते देखें। वह कंसर्ट के जरिए पूरी दुनिया से उनका परिचय कराना चाहते थे।
बेकरमैन ने कहा,‘वह अपने पुत्र प्रिंस के साथ संक्षिप्त युगल नृत्य पेश करना चाहते थे। वह जानते थे कि उनके पुत्र इसे पसंद करेंगे। वह चाहते थे कि उनके बच्चे कम से कम एक बार उन्हें परफॉर्म करते देखें ताकि माइकल जैक्सन को लेकर उन्माद की उन्हें अनुभूति हो सके।’
गौरतलब है कि जैक्सन का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। |