मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाक विमानों का तालिबान ठिकानों पर निशाना
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पाक विमानों का तालिबान ठिकानों पर निशाना
पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने रविवार को देश के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में स्थित तालिबान ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें कम से कम पाँच आतंकवादियों की मौत हो गई।

एक स्थानीय दुकानदार मोहम्मद खान ने फोन पर बताया कि यह आश्चर्यजनक हमला था। लड़ाकू विमानों ने इलाके में कई चक्कर लगाये और तालिबान ठिकानों पर गोलाबारी कर चले गये। मैंने आतंकवादियों के पाँच शव देखे हैं।

खान ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस बमबारी में आतंकवादियों के दो ठिकाने पूरी तरह से तहस नहस हो गये हैं।

यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य कस्बे मीरानशाह से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और तालिबान आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
चीन में बाढ़,15 की मौत
ईरान से यूनानी पत्रकार रिहा
शांति प्रक्रिया रोकने की साजिश:प्रचंड
शराब पिलाकर बच्चों का यौन शोषण करता था जैक्सन
दंगे में तीन लोगों की मौत
उ. कोरिया की कार्रवाई बेहद खेदपूर्ण-मून