मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > चीन में बाढ़,15 की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
चीन में बाढ़,15 की मौत
दक्षिणी चीन में जारी भारी वर्षा से 15 लोगों की मौत हो गई है तथा चार लाख लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।

सिन्हुआ संवाद समिति ने रविवार को बताया कि अब तक बाढ़ ग्रस्त इलाकों के करीब चार लाख लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। यह संख्या कल की एक लाख पचास हजार से दो गुनी से भी अधिक है।

गौगंकी प्रांत में एक लाख चालीस हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुये हैं। यहाँ पर एक स्कूल में 300 बच्चे फँस गये लेकिन स्थानीय प्रशासन ने वहाँ पर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी है तथा फँसे हुये बच्चों को खाना तथा पानी उपलब्ध करा दिया गया है।

गौगंकी में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद कल कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नदियों का जलस्तर ऊँचा रहने के कारण और बाढ़ आ सकती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ईरान से यूनानी पत्रकार रिहा
शांति प्रक्रिया रोकने की साजिश:प्रचंड
शराब पिलाकर बच्चों का यौन शोषण करता था जैक्सन
दंगे में तीन लोगों की मौत
उ. कोरिया की कार्रवाई बेहद खेदपूर्ण-मून
अफगानिस्तान में संरा कर्मियों का अपहरण