मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ईरान से यूनानी पत्रकार रिहा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान से यूनानी पत्रकार रिहा
ईरान ने विवादित राष्ट्रपति चुनाव को कवर करने के दौरान गिरफ्तार किए गए यूनानी पत्रकार आईसोन थनासीआदीस को रविवार को रिहा कर दिया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हसन ओसाक्वी ने सरकारी टेलिविजन को बताया कि यूनान में ईरानी राजदूत के मानवीय प्रयासों के कारण यूनानी पत्रकार को रिहा किया गया है।

अथनासीआदीस अमेरिकी अखबार 'वाशिंगटन टाइम्स' के लिए काम करते हैं।

ज्ञातव्य है कि ईरान की अर्द्ध सरकारी संवाद समिति फार्स ने 23 जून को बताया था कि अथनासीआदीस को राजधानी तेहरान में गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शांति प्रक्रिया रोकने की साजिश:प्रचंड
शराब पिलाकर बच्चों का यौन शोषण करता था जैक्सन
दंगे में तीन लोगों की मौत
उ. कोरिया की कार्रवाई बेहद खेदपूर्ण-मून
अफगानिस्तान में संरा कर्मियों का अपहरण
खोए प्यार को फिर पाना चाहते हैं हैरी