मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > शांति प्रक्रिया रोकने की साजिश:प्रचंड
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शांति प्रक्रिया रोकने की साजिश:प्रचंड
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड ने रविवार को राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया कि वे देश में शांति प्रक्रिया को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।

प्रचंड ने यहाँ एक कार्यक्रम में कहा कि इन साजिशों को खत्म करने के लिये देश में जल्द ही उनकी पार्टी के नेतृत्व में एकता सरकार का गठन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे गए व्यक्ति के नेतृत्व में बनी वर्तमान सरकार ने बहुमत का मखौल उड़ाया है।

प्रचंड ने कहा कि वर्तमान सरकार अनैतिक तथा असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि माओवादी राष्ट्रीय स्वतंत्रता और भौगोलिक एकता के लिए बलिदान देने के लिये तैयार हैं।

प्रचंड ने कहा कि देश के अंदर तथा बाहर की प्रतिक्रियावादी ताकतें हमारे पक्ष में बह रही हवा को देखकर भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा राष्ट्रीय सरकार बनाने की घोषणा के बाद से ही कई तत्व नाटक और साजिश रच रहे हैं।

प्रचंड ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रकार की किसी भी साजिश को खत्म करेगी। इस अवसर पर उन्होंने भविष्यवाणी की कि जल्द ही बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता उनकी पार्टी में शामिल होंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शराब पिलाकर बच्चों का यौन शोषण करता था जैक्सन
दंगे में तीन लोगों की मौत
उ. कोरिया की कार्रवाई बेहद खेदपूर्ण-मून
अफगानिस्तान में संरा कर्मियों का अपहरण
खोए प्यार को फिर पाना चाहते हैं हैरी
रोबोटिक ओबामा बने आकर्षण का केन्द्र