माइकल जैक्सन ने भले ही पॉप संगीत को नए आयाम देकर दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय गायक की हैसियत पाई हो, लेकिन कई वर्षों तक उनकी आया रही एक महिला ने जैक्सन की मौत पर छोटे-छोटे बच्चों के यौन शोषण की घृणित घटनाओं को याद कर उसे नायक मानने से इनकार किया है।
ब्रिटिश अखबार सन के रविवारीय संस्करण में एड्रियन मैकमैनुस ने एक साक्षात्कार में बताया कि जैक्सन बच्चों को दूध की बोतल में शराब पिलाता था और उनके साथ यौन संबंध बनाता था। उसने यह भी बताया कि माइकल ने उसे यह सब पुलिस को नहीं बताने की ताकीद के साथ अनेक बार धमकियाँ भी दी थीं।
47 वर्षीय एड्रियन बताती है कि माइकल के अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवरलैंड फार्म हाउस पर चार वर्ष तक काम करने के दौरान वह रात अवसाद की स्थिति में घर पहुँचती थी। जैक्सन ने एड्रियन को बाद में नौकरी से निकाल दिया था और उसने कई वर्षों तक इसके खिलाफ मुकदमा भी लड़ा था। उसका कहना है कि माइकल जैक्सन मर गया है, अब तो उसका सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
एड्रियन ने कहा- हर रात मैं अपने घर बीमार होने के अनुभव के साथ पहुँचती थी। जैक्सन के व्यक्तित्व के बारे मे वह कहती है- वह एकाकी, विक्षिप्त, बीमार मानवीय त्रासदी था। वह चार साल तक वहाँ काम अवश्य करती रही, लेकिन उसके पास जैक्सन के सीढ़ियों के नीचे के आवासीय हिस्से की ही चाबियाँ रहती थीं जिनमें उसके मुख्य शयनकक्ष और उसके ऊपर बच्चों के कमरे शामिल थे।
एड्रियन ने बताया कि माइकल सबसे खुश तब रहता था, जब वह छोटे बच्चों के साथ होता था। उसने बताया कि वह खुद को बेडरूम में कई दिनों के लिए बंद कर लेता था और उसके साथ सिर्फ बच्चे होते थे। वह कम से कम दस बच्चों के साथ अश्लील व्यवहार करता था। खुद शराब से परहेज करने वाला माइकल अपने कमरे में शराब की बोतलें रखता था तथा उन बच्चों को दूध की बोतलों में सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ शराब मिलाकर देता था।
एड्रियन बताती है कि उसने बड़े बच्चों के लिए भी निप्पल वाली दूध की बोतलें खरीदी थीं। माइकल ने इन बच्चों के साथ अश्लील हरकतों की तस्वीरें और वीडियो फिल्में बनवाई थीं तथा उन्हें कमरे की दीवारों पर सजाया था। |