चीन के जिनजियांग प्रांत के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को दो गुटों में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है।
राज्य मीडिया से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि झड़प हान चीनी समूह और उईघुर अल्पसंख्यकों के बीच हुई थी।
उधर जिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया है कि क्षेत्र की राजधानी उरूमकी में अवैधानिक तरीके से दंगाई शहर के विभिन्न स्थानों पर जमा होने लगे और फिर उसके बाद वे एक दूसरे से लड़ने झगड़ने लगे।
इस दौरान हान जातीय समूह के तीन लोगों की मौत हो गई। हालाँकि एजेंसी ने यह नहीं बताया कि तीनों की मौत किस तरह हुई।
इस संबंध में जिनजियांग सरकार के प्रवक्ता और उरूमकी पुलिस ने भी कोई जबाब अब तक नहीं दिया है। |