मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान में संरा कर्मियों का अपहरण
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान में संरा कर्मियों का अपहरण
पूर्वी अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित बारूदी सुरंग हटाने वाली एजेंसी के 16 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है।

संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों तथा पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को अपहरण किए गए कर्मचारी खोस्त प्रांत से पाकतिया के बीच में यात्रा कर रहे थे।

पाकतिया के पुलिस प्रमुख अजीजुल्लाह वरदक ने इस घटना के विषय में कहा‍ कि हम नहीं जानते कि किसने और क्यों इन कर्मचारियों का अपहरण किया। हम मामले की जाँच कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मचारी गुल आगा अहमदई ने बताया कि खोस्त को जोड़ने वाली सड़क पर लोगार और गारदेज के बीच इन कर्मचारियों का अपहरण किया गया।

ज्ञातव्य है कि 30 वर्षों से चल रहे युद्ध से जर्जर हो चुके अफगानिस्तान का नाम विश्व के सबसे ज्यादा बारूदी सुरंग प्रभावित देशों में शुमार किया जाता है। यहाँ करीब 640 वर्ग किलोमीटर इलाके में बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
खोए प्यार को फिर पाना चाहते हैं हैरी
रोबोटिक ओबामा बने आकर्षण का केन्द्र
इंडोनेशिया ट्रेन-बस दुर्घटना, 14 मरे
ब्रिटिश दूतावास कर्मियों को छोड़ेगा ईरान
बिना मस्तिष्क के होगी जैक्सन की अंत्येष्टि
नेपाली मंत्री के हिंदी भाषण को लेकर विवाद