मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > खोए प्यार को फिर पाना चाहते हैं हैरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
खोए प्यार को फिर पाना चाहते हैं हैरी
चेल्सी डेवी से अलग होने के करीब छह महीने बाद लगता है कि प्रिंस हैरी अपने खोए प्यार को पाने के लिए फिर इच्छुक दिख रहे हैं।

‘डेली स्टार’ ने खबर दी है कि ब्रिटिश राजशाही के तीसरे उत्तराधिकारी डेवी को किसी खूबसूरत द्वीप पर ले जाना चाहते हैं ताकि वे जान सकें कि क्या उनका प्यार वास्तव में खत्म हो चुका है और जिम्बाब्वे की खूबसूरत लड़की इस बात से आश्चर्यचकित है। डेवी के दोस्तों के अनुसार वह इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

उसके एक दोस्त के हवाले से अखबार ने लिखा है कि चेल्सी और हैरी में कुछ विशेष बात है, लेकिन वह कभी नहीं बदलेगा। वह हमेशा दूसरी महिलाओं के पीछे भागता है और अब भी ऐसा कर रहा है और वह सामान्य जीवन जीना चाहती है।

अलगाव के बाद 24 वर्षीय प्रिंस ने कैरोलिन फ्लेक और गायिका नताली इंब्रूगलिया जैसी सुंदरियों के साथ डेटिंग की। चेल्सी (23) ने भी प्रापर्टी व्यवसायी डेन फिलिप्सन के साथ डेटिंग की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रोबोटिक ओबामा बने आकर्षण का केन्द्र
इंडोनेशिया ट्रेन-बस दुर्घटना, 14 मरे
ब्रिटिश दूतावास कर्मियों को छोड़ेगा ईरान
बिना मस्तिष्क के होगी जैक्सन की अंत्येष्टि
नेपाली मंत्री के हिंदी भाषण को लेकर विवाद
आँख में दाँत लगाकर लौटा दी रोशनी