मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > रोबोटिक ओबामा बने आकर्षण का केन्द्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रोबोटिक ओबामा बने आकर्षण का केन्द्र
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के रोबोटिक स्वरूप को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरलैंडो के डिज्नी वर्ल्ड में उतारा गया। डिज्नी के अनुसार यह अब तक का बनाया गया सबसे जोशीला किरदार है।

फ्लोरिडा के आरलैंडो में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड के नए ‘हाल ऑफ प्रेसीडेंट्स’ में अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ओबामा अपने पूववर्ती 42 राष्ट्रपतियों के स्वरूपों के साथ हैं।

सीएनएन ने वाल्ट डिज्नी इमेजिनियरिंग में रचनात्मक निर्माण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एरिक जैकबसन के हवाले से बताया कि इस शो का असली मकसद इतिहास के सभी राष्ट्रपतियों को मंच पर एक साथ दिखाना है।

डिज्नी ने ओबामा के स्वरूप को अब तक का सबसे जोशीला फिगर कहा है। जैकबसन ने कहा कि हमें तकनीकी आधुनिकताओं पर गर्व है, जिनके कारण इसे वास्तविकता में बदलना आसान हुआ।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इंडोनेशिया ट्रेन-बस दुर्घटना, 14 मरे
ब्रिटिश दूतावास कर्मियों को छोड़ेगा ईरान
बिना मस्तिष्क के होगी जैक्सन की अंत्येष्टि
नेपाली मंत्री के हिंदी भाषण को लेकर विवाद
आँख में दाँत लगाकर लौटा दी रोशनी
मडौना की जैक्सन को श्रद्धांजलि