इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में एक ट्रेन की टक्कर एक मिनीबस से हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
समाचार वेबसाइट डेटिकन्यूज डॉट कॉम के अनुसार सुबह 10:20 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार अपराह्न 3:20 बजे) के आसपास एक क्रॉसिंग के पास से तेज गति से गुजर रही ट्रेन ने 35 लोगों को लेकर जा रही मिनीबस में टक्कर मार दी। क्रासिंग पर सुरक्षा गेट नहीं था। |