भारतीय छा़त्र श्री दासारी रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ से बाहर होने वाले पाँच लोगों में शामिल हो गए हैं।
‘सन ऑनलाइन’ के मुताबिक, हेटफोर्डशायर यूनिवर्सिटी के 25 साल के छात्र दासारी को दस में से नौ मतदाताओं ने नापसंद किया था, जिसके बाद उसे शो से बाहर कर दिया गया।
अगस्त में होने वाले इस शो के फाइनल में जीत के प्रमुख दावेदारों में फ्रेडी सबसे आगे चल रहे हैं क्योंकि वे मतदाताओं के चहेते बन गए हैं।
दासारी के खिलाफ 85 फीसदी मतदाताओं ने मत दिया था। शो से निकाले जाने की घोषणा के बाद दासारी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों से अपील की कि चिंता नहीं करें।
अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखने वाले दासारी इस रियलिटी शो में ज्यादा मशहूर नहीं हो पाए थे। उन पर इस शो के दौरान झूठ बोलने का भी आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने शो से बाहर जाने की मंशा जताई थी। उस वक्त निराशा में डूबे दासारी ने कहा था कि मैने लोगों के असली रंग को देख लिया है। |