मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > डिज्नी वर्ल्ड में होगा ओबामा का मॉडल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
डिज्नी वर्ल्ड में होगा ओबामा का मॉडल
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक मॉडल शनिवार को स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान ओरलांडो डिज्नी वर्ल्ड में ‘हॉल ऑफ प्रेसिडेंट्स’ में पहली बार शामिल किया जाएगा।

‘हॉल ऑफ प्रेसिडेंट्स’ शो आठ महीने से रुका था, क्योंकि नए संस्करण को शामिल करने के लिए इसे फिर से तैयार किया जा रहा था।

डिज्नी के इंजीनियरों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों और राष्ट्रपति के साथ भी मिलकर काम किया, जिन्होंने उनके लिए फिल्म उतरवाई और एक संक्षिप्त भाषण रिकॉर्ड कराया।

कंपनी के एक बयान के अनुसार ओबामा का चित्र डिज्नी द्वारा तैयार अब तक के चित्रों में सबसे गतिशील है। आडियो इंजीनियरों और डिज्नी के एनिमेटर राष्ट्रपति के कपड़ों और रूप के विवरण के साथ उनकी आवाज और चेहरे की भाव-भंगिमाओं को एकीकृत करने में सफल रहे।

ओबामा अब अन्य राष्ट्रपतियों अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वॉशिंगटन और अन्य हालिया राष्ट्रपतियों के साथ दिखाई देंगे।

वाल्ट डिज्नी इमेजिनीरिंग के वरिष्ठ शो प्रोड्यूसर केथी रोजर्स ने कहा कि शो जनता और राष्ट्रपतियों के बीच बंधन की ताकत को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इसी ने हमारे देश के इतिहास के सबसे कठिन समयों में हमारा मार्गदर्शन किया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हथियारों का जहाज ले जाने देगा रूस
पाक ने अमेरिका से मदद माँगी
लंदन के टॉवर में आग, छह मृत
उ.कोरिया ने किया सात मिसाइलों का परीक्षण
छापामार चाल अपनाएगा तालिबान
गवर्नर पद से इस्तीफा देंगी सारा पालिन