रूस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूस अमेरिका को इजाजत देगा कि वह हथियारों से लदे जहाज को उसके क्षेत्र से अफगानिस्तान ले जा सके। उन्होंने इसके साथ ही वॉशिंगटन और मास्को के बीच संबंध मजबूत करने का संकेत दिया।
रूस के विदेश नीति सलाहकार सर्जेई प्रिखोदको ने कहा कि माना जा रहा है कि इस समझौते पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की अगले हफ्ते मास्को यात्रा के दौरान दस्तखत हो सकते हैं। |