पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिका से कहा कि अफगानिस्तान से उग्रवादियों की घुसपैठ और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में मदद करें।
पाक यात्रा पर आए अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री जैनेट नैपोलिटानो से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उग्रवादियों से प्रभावी तौर पर लड़ने के लिए पाकिस्तान में असैन्य सुरक्षा संसाधन मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।
नैपोलिटानो के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अफगानिस्तान से सीमा पार उग्रवादियों और आतंकवादियों की अवैध आवाजाही और ड्रगों की तस्करी को रोकने के लिए अफगानिस्तान सरकार के साथ स्थायी समाधान पर काम करने के लिए अमेरिकी प्रशासन की मदद माँगी। |