मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > लंदन के टॉवर में आग, छह मृत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
लंदन के टॉवर में आग, छह मृत
30 लोगों की सुरक्षित निकाला
लंदन में एक गगनचुम्बी इमारत में आग लगने से एक तीन सप्ताह के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गयालंदन अग्निशमन सेवा ने बताया कि मरने वालों में तीन वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं।

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 20 मिनट पर दक्षिण लंदन के कैंबरवैल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए 18 दमकलों और 100 से अधिक अग्निशमनकर्मियों को बुलाया गया।

आग इमारत के चौथे तल पर लगी और जल्द ही यह इमारत की सातवीं मंजिल तक पहुँच गई। जन आवासीय परियोजना के तहत बनी इस इमारत में 12 मंजिलें हैं।

इमारत के पड़ोस में रहने वाली सारा ग्रेस्टी ने कहा कि इमारत में लगी आग के चलते उठ रहा धुआँ और लपटें चौंका देने वाली थीं।

आग बुझाने वालों ने बताया कि इमारत में आग में फँसे 30 लोगों को बहुत ही कठिन परिस्थितियों में निकाला गया।

लंदन एंबुलेंस सेवा ने बताया कि 16 लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। आग बुझाने वालों ने बताया कि चार घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उ.कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण
छापामार चाल अपनाएगा तालिबान
गवर्नर पद से इस्तीफा देंगी सारा पालिन
उत्तर पुस्तिकाओं में पैक हो रही हैं रोटी
दृढ़ता से पैरों पर खड़े होते हैं रूसी
कोसर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री