बलूचिस्तान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को क्वेटा के एक स्थानीय बाजार में रोटी पैक करने के लिए इस्तेमाल होते देखा जा सकता है।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार शहर के एक अधिकारी ने देखा कि उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल तहसील नाजिम में सड़क किनारे एक ढाबे में रोटी पैकिंग में हो रहा है।
जबकि अप्रैल में आयोजित इस परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रांतीय शिक्षामंत्री शफीक अवान ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कहा। |