मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > सेहत बिगाड़ सकता है कंप्यूटर!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सेहत बिगाड़ सकता है कंप्यूटर!
अगली बार जब आप कार्यालय या सायबर कैफे में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने जाएँ, तो हो जाएँ थोड़ा-सा सावधान। अभी तक यह माना जाता था कि सार्वजनिक कंप्यूटर सिर्फ आपके व्यक्तिगत डाटा को ही नुकसान पहुँचा सकता है, लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार ऐसे कंप्यूटर आपकी सेहत को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

शोधकर्ताओं का दावा है कि कई लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटर जीवाणुओं का घर होते हैं और कर्मचारियों को बीमार भी कर सकते हैं। वास्तव में जिस की-बोर्ड को कई लोग इस्तेमाल करते हैं, उस पर एक व्यक्ति द्वारा उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटर की तुलना में पाँच गुना सूक्ष्मजीव होते हैं।

ब्रिटेन के अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने प्रमुख शोधकर्ता एंजो पालोंगो के हवाले से लिखा है कि कई लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इंटरनेट कैफे और प्रयोगशालाओं के कंप्यूटर सूक्ष्मजीवों का घर होते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार अगर उपकरणों की सफाई सही तरीके से न की जाए तो संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा हो जाता है।

स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. पालोंबो ने कहा कि संस्थाओं को चाहिए कि वे ऐसे उपकरणों को साफ करने के लिए ज्यादा जागरूक रहें, जिन्हें कई लोग इस्तेमाल करते हैं। की-बोर्ड और माउस जैसे उपकरणों को नियमित साफ करना चाहिए। अध्ययन के परिणाम ‘अमेरिकन जरनल आफ इंफेक्शन कंट्रोल’ में प्रकाशित हुए हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
विमान में न्यूड वीडियो!
'उत्तर कोरिया पर पाबंदियों का असर'
दक्षिण अफ्रीका में 'मंडेला डे' मनेगा
रूस में नहीं बनेंगे तेज जलने वाले बल्ब
अमेरिका का ड्रोन हमला, 18 आतंकवादी ढेर
'समलैंगिक लोगों की निंदा नहीं'