मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > विमान में न्यूड वीडियो!
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
विमान में न्यूड वीडियो!
अब इसे आप अटपटा कहें, बेहूदगी कहें या नायाब तरीका करार दें... लेकिन एक एयरलाइन ने यात्रियों में इन-फ्लाइट सुरक्षा वीडियो देखने की आदत डालने के लिए अब न्यूड वीडियो दिखाना शुरू कर दिया है।

यह कवायद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय एयरलाइन ने शुरू की है। इसके तहत वीडियो में केबिन क्रियू को दिखाया जा रहा है, जिनके तन पर यूनीफार्म के नाम पर बस ‘बॉडी पेंट’ है। 'बेयर एसेंशियल्स ऑफ सेफ्टी' शीषर्क वाला यह वीडियो एयर न्यूजीलैंड के मुख्य घरेलू मार्गों पर दिखाया जा रहा है।

विमान यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से बनाया गया यह वीडियो अब ऑनलाइन है। चार दिन पहले आरंभ किए गए वीडियो ने लोकप्रियता के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चार दिनों के अंदर यूट्यूब पर 12 लाख बार यह वीडियो चलाया गया है।

इस वीडियो में केबिन के तीन स्टाफ और विमान चालक दिखते हैं। सभी के समूचे जिस्म इस तरह रंगे हैं, जैसे उन्होंने यूनीफार्म पहन रखा हो। वे यात्रियों (अब दर्शक कहना ज्यादा मुनासिब होगा) से मुखातिब होते हैं और उन्हें विमान की सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में बताते हैं।

करीब साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो में सीट बेल्ट, लाइफ जैकेट और आर्म रेस्ट के बारे में बताया जाता है। वीडियो में यात्रियों को भी दिखाया गया है। ज्यादातर आँखें नचा रहे होते हैं। उनकी आँखों से प्रशंसा साफ झलकती है।

‘बॉडी पेंट’ का यह सिलसिला सिर्फ विमान यात्रियों तक ही सीमित नहीं है। न्यूजीलैंड में एयरलाइन के लिए टेलीविजन विज्ञापनों की एक श्रृंखला में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। एक विज्ञापन में कहा गया है कि एयर न्यूजीलैंड में हमारे किरायों में छिपाने के लिए कुछ नहीं है। एक विज्ञापन में एयर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी बॉडी पेंट का यह ‘लिबास’ पहनाया गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
'उत्तर कोरिया पर पाबंदियों का असर'
दक्षिण अफ्रीका में 'मंडेला डे' मनेगा
रूस में नहीं बनेंगे तेज जलने वाले बल्ब
अमेरिका का ड्रोन हमला, 18 आतंकवादी ढेर
'समलैंगिक लोगों की निंदा नहीं'
सईद की रिहाई के खिलाफ अपील