मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > रूस में नहीं बनेंगे तेज जलने वाले बल्ब
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
रूस में नहीं बनेंगे तेज जलने वाले बल्ब
रूस ने उर्जा की खपत कम करने के उद्देश्य से वर्ष 2011 से बहुत तेज जलने वाले बल्बों के निर्माण और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आर्थिक विकास मंत्री और उर्जा बचत टास्क फोर्स की अध्यक्ष एल्वीरिया नाबियुलिना ने कहा कि 100 वाट से ज्यादा की शक्ति वाले बहुत तेज चलने वाले बल्बों का निर्माण अब नहीं किया जाएगा जिससे 10 से 20 फीसदी बिजली की बचत होगी।

राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इसके पहले कहा था कि उर्जा बचत को प्रोत्साहित करने के लिए कड़े नियमों और कड़ी अनुशंसाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा था ‘कई प्रकरणों में हमें प्रतिबंध लगाने होंगे, उदाहरण के लिए बहुत तेज जलने वाले बल्ब। यह एक क्रांतिकारी तरीका होगा।’

बल्बों पर निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के साथ रूस उर्जा संबंधी कई प्रोजेक्ट्स के लिए कर प्रक्रिया को आसान बनाने, अवमूल्यन का लाभ और कर्ज के ब्याज के पुनर्भुगतान की योजना बनाने जा रहा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अमेरिका का ड्रोन हमला, 18 आतंकवादी ढेर
'समलैंगिक लोगों की निंदा नहीं'
सईद की रिहाई के खिलाफ अपील
शाकाहारियों-माँसाहारियों की हड्डियों में अंतर
जापान की परमाणु नीति में संशोधन टला
युकियो अमानो आईएईए के प्रमुख