मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > जापान की परमाणु नीति में संशोधन टला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जापान की परमाणु नीति में संशोधन टला
जापान परमाणु ऊर्जा आयोग ने देश की परमाणु नीति के संशोधन कार्यक्रम की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार नीति निर्माताओं के सामने कई तरह की समस्याएँ आने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के आधारभूत ढाँचे में हर पाँच वर्ष के बाद संशोधन किया जाता है। वर्ष 1956 से चले आ रहे इस सिलसिले के तहत अगला संशोधन 2010 में किया जाना था। आयोग ने यह निर्णय कल की बैठक में लिया है।

वर्तमान ढाँचा 2005 में बनाया गया था, जिसमें कहा गया था कि जापान का परमाणु ईंधन चक्र प्लूथर्मल ऊर्जा उत्पादन के उपयोग से चलाया जाएगा, लेकिन इसके साथ पहली बार यह भी कहा गया था कि ईंधन को बिना पुनर्चक्रण के भी निपटाया जा सकता है।

लेकिन इस दौरान परमाणु ऊर्जा संबंधी प्लांट में कई परेशानियाँ आने लगीं, जिससे ऊर्जा विभाग को देरी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर परमाणु पावर प्लांट की सुरक्षा समीक्षा भी वर्ष 2007 में आए भूकंप के बाद काफी प्रभावित हुई।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
युकियो अमानो आईएईए के प्रमुख
जबरन ब्याह दी जाती हैं नाबालिग लड़कियाँ
बर्नार्ड मैडॉफ की संपत्ति कुर्क
जैक्सन के साथ थी महिला मित्र
अटलांटिक की सतह पर उतरा था विमान
सद्दाम की नजरों में बड़ा खतरा था ईरान