मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > बर्नार्ड मैडॉफ की संपत्ति कुर्क
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बर्नार्ड मैडॉफ की संपत्ति कुर्क
अमेरिका के मार्शल सेवा विभाग ने लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़े गए फाइनेंसर बर्नार्ड मैडॉफ के 70 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत वाले पेंटहाउस को कुर्क कर लिया। इस कार्रवाई के चलते मैडॉफ की पत्नी को कहीं और चले जाने को विवश होना पड़ा।

अमेरिकी मार्शल जोसेफ गुसियोन ने बताया कि मार्शल सेवा विभाग के कर्मी अदालत के आदेश पर मैडॉफ के पेंटहाउस को कुर्क करने और वहाँ रह रहे किसी भी व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए पहुँचे।

गुसियोन ने कहा कि मैडॉफ की पत्नी रुथ को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था जिसके चलते उसने सभी निजी संपत्ति को सुपुर्द कर अपना घर छोड़ दिया।

71 वर्षीय मैडॉफ को निवेश सलाह व्यवसाय के नाम पर हजारों निवेशकों को चूना लगाने के आरोप में सोमवार को 150 साल तक की कैद की सजा सुनाई गई थी। अधिकारियों का कहना है कि मैडॉफ लगभग दो दशक से धोखाधड़ी करता आ रहा था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
जैक्सन के साथ थी महिला मित्र
अटलांटिक की सतह पर उतरा था विमान
सद्दाम की नजरों में बड़ा खतरा था ईरान
तालिबानी कमांडर फजलुल्लाह मारा गया!
माइकल की संपत्ति माँ-बच्चों के नाम
रावलपिंडी में आत्मघाती विस्फोट, छह मरे