मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > जैक्सन के साथ थी महिला मित्र
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
जैक्सन के साथ थी महिला मित्र
अमेर‍िकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की एक महिला मित्र अंतिम वक्त तक उनके साथ थी, जिसके बारे में आम लोगों को पता नहीं था।

जैक्सन के पूर्व ब्रिटिश अंगरक्षक मैट फिडेस ने यह खुलासा करते हुए दावा किया कि यह महिला मित्र लंबे समय तक पॉप सम्राट के साथ रही थी।

ब्रिटिश चैनल स्काई न्यूज को दी गई जानकारी में फिडेस ने कहा है कि वह महिला कोई बड़ी सेलिब्रिटी नहीं थी और जैक्सन के परिजन उससे परिचित थे।

जैक्सन की मादक दवाएँ लेने की आदत से फिडेस अच्छी तरह परिचित थे। उन्होंने जब राक स्टार को इससे दूर रखने की कोशिश की तो वे इसे निजी जिंदगी में दखल मानकर क्रोधित हो गए।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जैक्सन को इस कदर प्रभावित कर रखा था कि वे इस मामले में किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अटलांटिक की सतह पर उतरा था विमान
सद्दाम की नजरों में बड़ा खतरा था ईरान
तालिबानी कमांडर फजलुल्लाह मारा गया!
माइकल की संपत्ति माँ-बच्चों के नाम
रावलपिंडी में आत्मघाती विस्फोट, छह मरे
प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं फराह पंडित