अटलांटिक महासागर में पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर फ्रांस का विमान तीव्र गति के साथ समुद्र की जलीय सतह तक साबूत उतरा था और आपात स्थिति की घोषणा होने के छह घंटे पहले ही गुम हो चुका था।
दुर्घटना की जाँच में लगे फ्रांसीसी जाँचकर्ताओं के दल ने कहा कि उनकी जाँच के मुताबिक विमान हवा में नहीं टूटा। यह अपनी गति की दिशा में समुद्री जल से टकराया। हालाँकि दल ने अभी भी विमान के टूटने का कारण नहीं बताया है।
जाँचकर्ताओं ने बताया कि ब्राजील या सेनेगल के एयर ट्रैफिक नियंत्रकों को इस विमान से कोई संकेत नहीं मिला। सेनेगल की राजधानी डकार से कई बार इसका पता लगाने की कोशिश की गई। |